फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्जीनिया हिंसा पर ट्रंप मौन, हो रही चारो तरफ आलोचना

Mon, 14 Aug 2017 09:24 PM IST
एजेंसी/भाषा
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
विज्ञापन
वर्जीनिया में श्वेतों को श्रेष्ठ समझने वाले लोगों की रैली के दौरान हिंसा भड़कने पर मौन प्रतिक्रिया के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों की आलोचना के शिकार बन रहे हैं। रैली में हिंसा भड़कने से एक महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


ट्रंप ने कल कई पक्षों की ओर से हिंसा की निंदा की थी लेकिन धुर-दक्षिणपंथी समूहों की स्पष्ट रूप से आलोचना करने से बचते दिखे । हालांकि बाद में व्हाइट हाउस ने एक वक्तव्य में सफाई देते हुए बताया कि उन्होंने श्वेतों को श्रेष्ठ मानने वालों की भी निंदा की थी। चार्लोट्सविले में जवाबी प्रदर्शन कर रही भीड़ पर कार चढ़ाने की घटना में एक महिला की मौत हो गई थी जबकि 19 अन्य घायल हो गए थे।

ये भी पढ़ेः- ट्रंप की फिर चेतावनी, यदि अमेरिका पर कार्रवाई की तो पछताएगा उत्तर कोरिया

वर्जीनिया के गवर्नर डेमोक्रेट टेरी मैकऑलिफ ने कहा, ‘‘ मैं राष्ट्रपति से कहना चाहता हूं कि वे आज सामने आएं, ऐसा ही मैं देश के हर निर्वाचित अधिकारी से कहता हूं। छिपे नहीं। मजबूत रहें और सही चीज करें। श्वेतों को सर्वोच्च मानने वालों को कहें, नव नाजियों को कहें, केकेके सदस्यों, उन सबसे कहें। बस बहुत हो चुका, हमारे देश से निकल जाओ, यहां आपकी जरूरत नहीं, आप हमें विभाजित कर रहे हैं।’’
विज्ञापन


कई रिपब्लिकन सदस्यों ने भी श्वेत राष्ट्रवाद अथवा श्वेतों को सर्वोच्च समझना जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। न्यूजर्सी के रिपब्लिकन गर्वनर क्रिस क्रिस्टी ने श्वेत राष्ट्रवादियों के नस्लवाद तथा हिंसा की निंदा की और कहा कि नेतृत्व में हर किसी को बोलना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें