फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने उत्तर कोरिया और वेनेजुएला पर भी लगाया ट्रैवल बैन, नहीं जा सकेंगे अमेरिका

Mon, 25 Sep 2017 10:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर ट्रैवल बैन लगाने की तैयारी में है। इस बार बैन देशों की लिस्ट में उत्तर कोरिया और वेनेजुएला का भी नाम है। रविवार को ट्रंप प्रशासन की ओर से जारी बयान में बताया गया कि उत्तर कोरियाई नागरिकों के अमेरिका आने पर रोक लगाई जा सकती है। साथ ही इस बैन लिस्ट में ईरान, चाड, लिबिया, सीरिया, वेनेजुएला, यमन और सोमालिया का नाम भी होगा। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि नया आदेश 18 अक्तूबर से लागू होगा। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले भी सात मुस्लिम देशों पर ट्रैवल बैन लगाया था, जो इस वक्त कोर्ट में लंबित पड़ा हुआ है। 

पढ़ें: 11 साल की बच्ची ने ट्रंप को लिखा खत, हुआ वायरल

बता दें कि नए आदेश में उत्तर कोरिया और वेनेजुएला का नाम जोड़ा गया है। घोषणा के मुताबिक उत्तर कोरिया अमेरिकी सरकार के साथ सहयोग नहीं कर रहा है। साथ ही वह किसी भी तरह की जानकारी भी अमेरिकी सरकार से साझा नहीं कर रहा है। 
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों के मीडियाकर्मियों से बातचीत में बताया कि मौजूदा समय में अमेरिका आने वाले उत्तर कोरियाई नागरिकों की संख्य कम है। 
विज्ञापन

'नॉर्थ कोरिया का अमेरिका की तरफ रॉकेट छोड़ना जरूरी हो गया'

- फोटो : File Photo
गौरतलब है कि शनिवार को उत्तर कोरिया ने कहा कि ट्रंप ने किम जोंग को रॉकेट मैन कहा था जिसके बाद नॉर्थ कोरिया का अमेरिका की तरफ रॉकेट छोड़ना जरूरी हो गया था। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री री योंग हो ने यह बातें संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहीं। उनका यह बयान उस वक्त आया जब अमेरिकी एयरफोर्स का बमवर्षक विमान B-1B ने कोरियन प्रायद्वीप के ऊपर उड़ान भरी।

साथ ही विदेश मंत्री ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद हम परमाणु शक्ति बनने से बस कुछ ही कदम दूर हैं।ऐसी स्थिति में हम किसी भी देश के डराने से पीछे नहीं हटेंगे। 

पढ़ें: ट्रंप और किम की जुबानी जंग स्कूली बच्चों की लड़ाई जैसीः रूस 

आपको बता दें कि गुरुवार को ट्रंप ने उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की थी। यह प्रतिबंध उत्तर कोरिया के बढ़ते परमाणु कार्यक्रमों के कारण लगाये गये थे। वहीं उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री ने कहा कि प्योंगयांग का लक्ष्य अमेरिका के साथ शक्ति का संतुलन स्थापित करना था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें