फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने हिलेरी को 2020 में उनके खिलाफ फिर चुनाव लड़ने की दी चुनौती

Wed, 18 Oct 2017 01:09 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
ट्रंप और हिलेरी - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को 2020 में उनके खिलाफ एक बार फिर राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। ट्रंप ने राष्ट्रपति पद के लिए 2016 में हुए चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी के खिलाफ जीत हासिल कर सबको चौंका दिया था।
विज्ञापन


हिलेरी पिछले कुच माह से अपनी हार के लिए बाहरी कारकों को जिम्मेदार ठहरा रही हैं, जबकि ट्रंप ने दावा किया है कि वह एक कमजोर उम्मीदवार थीं।

व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में अचानक हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि हिलेरी चुनाव लड़ेंगी। क्या वह चुनाव लड़ने वाली हैं? मुझे उम्मीद है।’

ट्रंप ने दावा किया कि राष्ट्रपति पद के चुनाव में हिलेरी की हार के कई कारण हैं। ट्रंप ने कहा, ‘उन्होंने जो किया वह सही नहीं था। इसके साथ ही कई ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से वह नहीं जीतीं। हिलेरी का रूस को अपनी हार के लिए जिम्मेदार ठहराना केवल एक बहाना है।’
विज्ञापन


इसके अलावा ट्रंप ने राष्ट्रगान का अपमान करने वाले एनएफएल खिलाड़ियों का हिलेरी द्वारा किए बचाव की आलोचना भी की। ये खिलाड़ी राष्ट्रगान के दौरान, एक मुद्दे पर विरोध जताने के लिए अपने घुटनों पर बैठ गए थे।b
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें