फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार पर फंड के लिए राष्ट्रीय आपातकाल लगा सकते हैं ट्रंप

Sun, 06 Jan 2019 03:52 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
विज्ञापन
राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप
विज्ञापन
अमेरिका में सरकारी कामकाज को आंशिक रूप से ठप हुए (शटडाउन) को दो सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है लेकिन राष्ट्रपति यह कामबंदी कई सालों तक बनी रहे इसके लिए भी तैयार हैं। 
विज्ञापन


ट्रंप ने धमकी दी कि यदि अमेरिकी संसद (कांग्रेस) ने मैक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण के लिए 5.6 अरब डॉलर की राशि जारी करने से इनकार किया तो वे न सिर्फ अमेरिकी सरकार को महीनों या वर्षों तक आंशिक रूप से बंद रख सकते हैं बल्कि देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा भी कर सकते हैं। 

ट्रंप ने व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में पत्रकारों को डेमोक्रेटों के साथ चली 90 मिनट की बैठक को बेहद उत्पादक बताया। लेकिन जब उनसे कांग्रेस की अनुमति नहीं मिलने पर राष्ट्रपति की आपात शक्तियों के इस्तेमाल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘हां मैं ऐसा कर सकता हूं। 
विज्ञापन


हम राष्ट्रीय आपातकाल लगा सकते हैं और इसे बहुत जल्द कर सकते हैं, क्योंकि ऐसा करने का यह भी एक तरीका है।’ ट्रंप ने स्पष्ट किया कि जब तक अमेरिका-मैक्सिको के बीच दीवार बनाने के लिए फंडिंग नहीं मिलती है तब तक वे किसी विधेयक पर दस्तखत नहीं करेंगे।

विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी इस दीवार के लिए फंड मंजूर किए जाने का विरोध कर रही है। इस गतिरोध के चलते देश के करीब आठ लाख संघीय कर्मचारी पिछले 22 दिसंबर से बिना वेतन के ही छुट्टी पर हैं। शटडाउन यानी कामबंदी के लंबे समय तक जारी रहने की धमकी पर किए सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, मुझे नहीं लगता कि ऐसा होगा लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं। 

उन्होंने कहा कि जो कुछ मैं कर रहा हूं उस पर मुझे गर्व है। मैं इसे शटडाउन नहीं मानता, मैं मानता हूं कि यह ऐसा काम है जो देश की सुरक्षा और फायदे के लिए जरूरी है।
Trending Videos
विज्ञापन

समाधान तभी निकलेगा जब सरकार का कामकाज शुरू होगा : डेमोक्रेट

सीनेट के अल्पसंख्यक नेता चक शूमर ने आंशिक कामबंद को खत्म करने पर ट्रंप के साथ मुलाकात के बाद कहा, हमने राष्ट्रपति से कहा कि हमें सरकार की जरूरत है तो उन्होंने इसका विरोध किया। उन्होंने इसे महीनों या वर्षों तक बंद रखने की धमकी दी।

दूसरी तरफ प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने भी सरकार खोलने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि हम वास्तव में इसका तब तक कोई समाधान नहीं निकाल सकते जब तक कि सरकार कामकाज शुरू न कर दे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें