व्हाइट हाउस की प्रवक्ता मर्सिडीज श्लैप ने कहा कि हम सबको समझ आ रहा है कि समय खत्म हो रहा है और हमें उससे पहले इसे सुलझाना है। इसकी अंतिम तारीख अगले सप्ताह मंगलवार है।
व्हाइट हाउस ने मंगलवार को सांसदों को दोपहर के भोजन पर बुलाया था, पेलोसी ने वहां पहुंचने वाले सांसदों को अपनी शुभकामनाएं दी।
दूसरी ओर आंतरिक राजस्व सेवा बंद के कारण छुट्टी पर भेजे गए लगभग 46,000 कर्मचारियों को वापस बुला रही है ताकि आयकर टैक्स रिटर्न और रिफंड (आईटीआर) का काम पूरा किया जा सके। इन कमर्चारियों को वेतन नहीं दिया जाएगा।
लोगों को आयकर रिफंड का काम आधिकारिक तौर पर 28 जनवरी से शुरू होना है। ट्रंप प्रशासन ने लोगों से समय पर रिफंड देने का वादा किया है।