फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतरीन दोस्त बन जाएंगे ट्रंप और मोदी

Fri, 11 Nov 2016 05:09 AM IST
एजेंसी/ न्यूयॉर्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप औैर भारतीय प्रधानमंत्री आपस में बेहतरीन दोस्त साबित होंगे। डोनाल्ड ट्रंप के एक सलाहकार ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से एक टेलीफोन इंटरव्यू में यह बात कही। अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति चुने जाने के बाद ट्रंप के सलाहकार शलभ कुमार ने कहा कि न सिर्फ अमेरिका और भारत बल्कि ट्रंप और मोदी भी अच्छे दोस्त बन जाएंगे। ट्रंप को मेरे जरिये मोदी के बारे में पता है। वह मोदी के बारे में जानने के बेहद इच्छुक हैं।
विज्ञापन


शलभ कुमार ने कहा कि  ट्रंप काफी पहले ही सीमा पार आतंकवाद की बात कर चुके हैं। ऐसा करने वाले वह पहले राष्ट्रपति हैं। यानी उनकी नजर में पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला देश है। दक्षिण एशिया में सुरक्षा के संदर्भ पर ट्रंप के नजरिये और पाकिस्तान-भारत प्रतिद्वंद्विता के बारे में पूछने पर शलभ कुमार ने कहा कि मोदी सरकार के सर्जिकल अटैक को नए राष्ट्रपति का पूरा समर्थन मिलता। 

उन्होंने कहा, रेडिकल इस्लाम के खिलाफ उनका अभियान निश्चित रूप से शुरू होगा। वह भारत के साथ अच्छी भागदारी के पक्ष में होंगे। मोदी और ट्रंप की संभावित मुलाकात के बारे में शलभ कुमार ने कहा कि इसमें थोड़ी देर हो सकती है। क्योंकि नए राष्ट्रपति के पास काफी ऐसे एजेंडे थे, जिन पर तुरंत काम करना जरूरी है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें