फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में अवैध अप्रवासियों पर हो सकती है कार्रवाई, ट्रंप ने कांग्रेस को भेजी लिस्ट

Mon, 09 Oct 2017 08:25 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
trump
विज्ञापन
अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने कांग्रेस को एक इमीग्रेशन पॉलिसी विश लिस्ट भेजी है, जिससे बच्चों के नाम पर यूएस में रह रहे अवैध अप्रवासियों के लिए किये जा रहे सुरक्षा प्रयासों पर असर पड़ सकता है। सांसदों को भेजी गई लिस्ट में यह मांग की गई कि एक प्वाइंट आधारित सिस्टम को लागू किया जाये। व्हाइट हाउस ने यह भी कहा कि बॉर्डर क्रॉसिंग पर फीस को बढ़ाया जाए। 
विज्ञापन


पढ़ें: किम जोंग पर भड़के ट्रंप, बोले- 'फेल हुई नॉर्थ कोरिया की कूटनीति'

ट्रंप पहले ही कांग्रेस को 6 महीने का वक्त दे चुके हैं, जिससे अवैध रूप से रह रहे बच्चों और DACA प्रोग्राम पर ज्ल्द कोई निर्णय लिया जा सके। पूर्व राष्ट्रपति ओबामा के कार्यकाल के दौरान यह प्रोग्राम लोगों को कानूनी रूप से अमेरिका में काम करने की इजाजत देता था। 

संयुक्त रूप से जारी बयान में डेमोक्रेट नेता नैनसी पेलोसी और सीनेट डेमोक्रेट नेता चुक स्कमर ने कहा कि यह लिस्ट अभी पूरी तरह सही नहीं है, और यह समझौता करने के किसी भी प्रयास का प्रतिनिधित्व करने में विफल है।
विज्ञापन


पढ़ें: ट्रंप बोले- 'खुद पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर नहीं हुई हैरानी' 

उन्होंने लिखा कि ट्रंप प्रशासन ड्रीमर्स की सुरक्षा के प्रति गंभीर थे तो उनके स्टाफ ने सही तरह से काम क्यों नहीं किया। हाउस स्पीकर पाउल रेयान के प्रवक्ता डोग एंड्रेस ने कहा कि अप्रवासी ग्रुप इस लिस्ट की समीक्षा करेंगे, और रिपब्लिक सदस्यों और प्रशासन के साथ बातचीत करेंगे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें