अमेरिका चीन को एशियाई देशों को परेशान नहीं करने देगा। बीजिंग की ओर से बार-बार हो रहे शक्ति प्रदर्शन के बीच अमेरिकी प्रशासन की एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही है।
पूर्वी
एशिया और प्रशांत क्षेत्र की सहायक सचिव सुसान थार्नटर्न ने संसदीय समिति के सदस्यों से कहा,
ट्रंप प्रशासन साफ कर चुका है कि वह चीन के साथ उत्पादक रिश्ते चाहता है और दोनों देशों को विवादों का निपटारा मिलकर करना चाहिए।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा, हम एशिया से
अमेरिका को हटाने के चीन के प्रयास को भी सफल नहीं होने देंगे। हम उसे दूसरे देशों को परेशान नहीं करने देंगे।
सुसान के मुताबिक एशिया प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को लेकर काफी चुनौतियां हैं। उत्तर कोरिया की धमकी, चीन के प्रभाव बढ़ाने की कोशिशें और आतंक व कट्टरपंथ का प्रसार इसमें शामिल है।