प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते दबदबे ने दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्र अमेरिका नींद उड़ा रखी है। अमेरिका को पता है कि अगर उसे चीन को रास्ते पर लाना है तो भारत के सहयोग से ही वह अपना हित साध सकता है। भले ही उसे अपने सबसे खतरनाक फाइटर जेट भारत को बेचने ही क्यों न पड़ें। इसी को ध्यान में रखते हुए दो अमेरिकी सीनेटरों ने ट्रंप प्रशासन से कहा है कि वह भारत के साथ पांचवीं पीढ़ी के अमेरिकी सुरक्षा बेड़े के सबसे खतरनाक फाइटर जेट एफ-16 भारत को बेचे।
समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक सीनेटर मार्क वॉर्नर और जॉन कॉर्निन ने अमेरिकी रक्षा सचिन जेम्स मेटिस और राज्य सचिव रेक्स टिलरसन को एक साक्षा पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने भारत के साथ अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए लड़ाकू विमानों की डील को प्राथमिकता पर लेने को कहा है।
भारत मे अपने वायु सेना के बेड़े में लगातार इजाफा किया है और जो लड़ाकू विमान भारत के पास है वे अमेरिका के लॉकहीड एफ-16 और साब्स ग्रिपेन के काफी समकक्ष माने जाते हैं।
वॉर्नर और कॉर्निन ने पत्र में लिखा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना 'मेक इन इंडिया' को ध्यान में रखते हुए यह डील की जा सकती है।