पेंटागन ने शुक्रवार को बताया कि फेडरल कोर्ट के आदेश के बाद ट्रांसजेंडर्स को पहली बार यूएस मिलिट्री में शामिल होने का मौका मिलेगा। यह फैसला डोनाल्ड ट्रंप की उस अपील के बाद आया है जिसमें उन्होंने ट्रांसजेंडर्स को बैन करने के लिए कहा था।
पढ़ें: नए साल पर पाक को लगेगा बड़ा झटका, आर्थिक मदद रोकने की तैयारी में अमेरिका
वाशिंगटन और वर्जीनिया की दो फेडरल कोर्ट ने पिछले हफ्ते प्रशासन की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि ट्रांसजेंडर्स की नियुक्ति को रोका जाए। न्याय विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रशासन इस फैसले के खिलाफ याचिका दायर नहीं करेगा।
पढ़ें: आधार ने छीन ली शहीद की विधवा की जान, थापर बोले- सेना का मनोबल गिराने वाली घटना
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस मामले में आने वाले हफ्तों में वह स्वतंत्र स्टडी को सामने रखेगा। सितंबर में पेंटागन ने कहा था कि सीनियर अधिकारियों का एक पैनल बनाया यह स्टडी करने के लिए कि बनाया गया था कि ट्रंप के ट्रांसजेंडर की नियुक्ति को रोकने पर लिए गए फैसले को कैसे लागू किया जाये।