फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-अमेरिका संबंधों में व्यापार बड़ा टकराव: व्हाइट हाउस

Sat, 17 Mar 2018 08:19 PM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाइट हाउस का कहना है कि अमेरिका का भारत के साथ मजबूत द्विपक्षीय संबंध है। अमेरिका भारत के साथ मुक्त, निष्पक्ष और दोतरफा व्यापार चाहता है। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार एक क्षेत्र है जहां ‘सबसे अधिक टकराव’ महसूस किया जा रहा है। 

विज्ञापन


व्हाइट हाउस की तरफ से यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस टिप्पणी के एक दिन बाद आई जिसमें उन्होंने सार्वजनिक रूप से भारत द्वारा अधिक आयात शुल्क लगाने की बात कही थी। ट्रंप इस बात को महीने में तीन बार कह चुके हैं। साथ ही अमेरिका ने इसके जवाब में भारतीय आयात पर शुल्क लगाने की भी धमकी दी है। 

एक अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर कहा, ‘दोनों पक्षों के बीच मजबूत संबंधों को लेकर काफी प्रतिबद्धता है। यदि आप को दोनों के संबंधों में किसी टकराव वाले क्षेत्र को चुनना हो तो वह निश्चित रूप से व्यापार ही है।’ अधिकारी ने भारत के साथ व्यापार घाटे पर भी चिंता का उल्लेख किया।
विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन के लिए हिंद-प्रशांत क्षेत्र काफी अहम
अमेरिका ने एक बार फिर हिंद-प्रशांत क्षेत्र को रणनीतिक रूप से काफी अहम बताया है। एक वरिष्ठ अमेरिकी प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि इस क्षेत्र के देशों के लिए चीनी विकास के मॉडल का विकल्प उपलब्ध कराना अमेरिकी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

अधिकारी ने कहा, ‘पिछले साल दिसंबर में राष्ट्रीय सुरक्षा नीति के तहत हिंद-प्रशांत रणनीति जारी की गई थी। इसमें इस क्षेत्र को प्राथमिकता दी गई थी। जब हम इस रणनीति की बात करते हैं तो भारत निश्चित रूप से इसका अहम हिस्सा है।’

अधिकारी ने कहा कि यह भारत-अमेरिका के रक्षा और सुरक्षा की बढ़ती साझेदारी का हिस्सा है। इसके साथ ही इस क्षेत्र के देशों विकल्प देना और यह सुनिश्चित करना कि वे अपनी संप्रभुता और स्वतंत्रता बरकरार रख सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें