फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइम मैगजीन के सर्वे में वोट को तरसे PM मोदी, सबसे आगे फिलीपीन्स के राष्ट्रपति

Mon, 17 Apr 2017 06:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टाइम मैगजीन के रीडर्स पोल में एक भी वोट नहीं मिला है। दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों में लोगों ने सबसे ऊपर फिलीपीन राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतर्ते को चुना है। बता दें कि दुतर्ते हमेशा विवादों में रहनेवाले राष्ट्रपति हैं। मोदी के साथ ही माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नाडेला, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और व्हाइटहाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर और अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी इवांका और उनके पति जारेड कुश्नेर के पक्ष में एक भी वोट नहीं पड़ा है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं टाइम्स के रीडर्स पोल में दुतर्ते लगातार आगे रहे हैं। टाइम्स मैग्जीन ने ऑनलाइल सर्वे में अपने पाठकों से उन लोगों के लिए वोट करने को कहा था जिन्हें इस साल के लिए टाइम्स की 100 सर्वाधिक प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल किया जाना चाहिए।

गौरतलब हैं कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा व लोगों के खिलाफ अशिष्ट टिप्पणियां करने वाले दुतर्ते को कल आधी रात को बंद हुए मतदान में ‘हां' में पांच प्रतिशत वोट मिले। जबकि मोदी का नाम भी सर्वाधिक प्रभावशाली व्यक्तियों की वार्षिक सूची में संभावित उम्मीदवार के तौर पर शामिल किया गया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें