फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतवंशी ने की 300 चीनी निवेशकों के साथ ठगी, मिली जेल की सजा

Thu, 23 Feb 2017 05:26 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
एक भारतीय मूल के अमेरिकी होटल डेवलपर को अमेरिकी अदालत ने 300 चीनी निवेशकों को धोखा देने के मामले में तीन साल जेल की सजा सुनाई है। 300 चीनी निवेशकों ने उसके 900 मिलियन डॉलर के विफल प्रोजेक्ट में निवेश किया था।  
विज्ञापन


32 वर्षीय अंशु सेठी को शिकागो की एक अदालत में दोषी ठहराया गया, जिसके बाद न्यायाधीश ने सजा सुनाई। अदालती दस्तावेजों के अनुसार ‘ए शिकागो कन्वेंशन सेंटर एलएलसी’ के संस्थापक सेठी ने वर्ष 2011 में शिकागो के ओ हेयर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के निकट एक होटल और एक सम्मेलन केंद्र के निर्माण की घोषणा की। 

उसने चीन के लोगों से 5-5 लाख अमेरिकी डॉलर निवेश करने और प्रशासनिक शुल्क के रूप में 41500 डॉलर देने के लिए कहा। इसके अनुसार निवेशकों को आमंत्रित करते हुए सेठी ने कई झूठी बातें कहीं जबकि यह परियोजना कभी नहीं बन सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें