अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट से बुधवार को तीन मुसलमान विरोधी भड़काऊ वीडियो रीट्वीट किए गए हैं। ट्रंप के एक कट्टरपंथी ब्रिटिश समूह के ट्वीट को रीट्वीट किया गया है।
पहला ट्वीट ब्रिटेन के उपनेता जेडा फ्रांसेस ने किया था, जिसमें दावा किया गया था कि एक प्रवासी मुसलमान एक व्यक्ति पर हमला कर रहा है। इसी तरह के दो और वीडियो रीट्वीट किए गए हैं। धुर दक्षिणपंथी ब्रिटिश नेशनल पार्टी (बीएनपी) के पूर्व सदस्यों ने 2011 में ब्रिटेन फर्सट की स्थापना की थी।
यह संगठन सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के लिए जाना जाता है। इस संगठन का मानना है कि ब्रिटेन का इस्लामीकरण हो रहा है।
पढ़ें- ट्रंप के ट्वीट पर बवाल, बोले- टाइम से मिला पर्सन ऑफ दि ईयर का ऑफर, पत्रिका ने खोली पोल