फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप के ट्विटर हैंडल से 3 मुस्लिम विरोधी वीडियो रीट्वीट

Thu, 30 Nov 2017 12:27 AM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
विज्ञापन
 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट से बुधवार को तीन मुसलमान विरोधी भड़काऊ वीडियो रीट्वीट किए गए हैं। ट्रंप के एक कट्टरपंथी ब्रिटिश समूह के ट्वीट को रीट्वीट किया गया है। 
विज्ञापन


पहला ट्वीट ब्रिटेन के उपनेता जेडा फ्रांसेस ने किया था, जिसमें दावा किया गया था कि एक प्रवासी मुसलमान  एक व्यक्ति पर हमला कर रहा है। इसी तरह के दो और वीडियो रीट्वीट किए गए हैं। धुर दक्षिणपंथी ब्रिटिश नेशनल पार्टी (बीएनपी) के पूर्व सदस्यों ने 2011 में ब्रिटेन फर्सट की स्थापना की थी। 

यह संगठन सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के लिए जाना जाता है। इस संगठन का मानना है कि ब्रिटेन का इस्लामीकरण हो रहा है। 

पढ़ें- ट्रंप के ट्वीट पर ‌बवाल, बोले- टाइम से मिला पर्सन ऑफ दि ईयर का ऑफर, पत्रिका ने खोली पोल
Trending Videos
विज्ञापन

मुस्लिम विरोधी वीडियो पर ट्रंप का रीट्वीट गलत : डाउनिंग स्ट्रीट

प्रधानमंत्री थेरेसा मे के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि ब्रिटिश कट्टरपंथी मुस्लिम समूह द्वारा जारी मुस्लिम विरोधी वीडियो पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रीट्वीट करना गलत है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन ने पहली बार घृणित कथनों के उपयोग के माध्यम से समुदायों को विभाजित करने की कोशिश की, जो सरासर झूठ है।

यह गलत है कि राष्ट्रपति ने भी इस तरह के ट्वीट का जवाब दिया। डाउनिंग स्ट्रीट अमेरिकी राष्ट्रपति की मेजबानी की योजना बना रही है। ऐसे में यह मुस्लिम विरोधी वीडियो द्वारा माहौल बिगाड़ा जा रहा है। इससे पहले ट्रंप के ट्विटर अकाउंट से बुधवार को तीन मुसलमान विरोध भड़काऊ वीडियो रीट्वीट किए गए हैं।

ट्रंप के एक कट्टरपंथी ब्रिटिश समूह के ट्वीट को रीट्वीट किया गया है। पहला ट्वीट ब्रिटेन के उपनेता जेडा फ्रांसेस ने किया था, जिसमें दावा किया गया था कि एक प्रवासी मुसलमान  एक व्यक्ति पर हमला कर रहा है। इसी तरह के दो और वीडियो रीट्वीट किए गए हैं।

धुर दक्षिणपंथी ब्रिटिश नेशनल पार्टी (बीएनपी) के पूर्व सदस्यों ने 2011 मेें ब्रिटेन फर्सट की स्थापना की थी। यह संगठन सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के लिए जाना जाता है। इस संगठन का मानना है कि ब्रिटेन का इस्लामीकरण हो रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें