फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेडिंग ड्रेस में ही इस जोड़े ने 33 देशों में मनाया हनीमून, तस्वीरें बेहद अनोखी

Sun, 24 Feb 2019 12:09 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
American couple - फोटो : social media
विज्ञापन
एक अमेरिकी जोड़े ने अपनी शादी के पहले साल को खास बनाने के लिए 33 देशों की यात्रा की है। न्यूजर्सी के रहने वाले इस जोड़े का नाम निक ऑस्ट और जो है। दोनों जब एक दूसरे को डेट कर रहे थे, तभी इन्होंने ये तय किया था कि वह अपनी शादी के पहले साल को खास बनाएंगे।
 
विज्ञापन

2 of 7
couple
डेटिंग के वक्त दोनों हाईस्कूल में थे। निक और जो ने शादी के दो साल पहले से ही पैसे जोड़ना शुरू कर दिया था। इसके बाद 2016 में इन्होंने सगाई की और 2017 में शादी। निक और जो अपने हनूमीन के लिए जनवरी 2018 में रवाना हुए। यहां से इनके हनीमून का अनोखा सफर शुरू हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 7
couple
निक और जो ने 33 देशों में हनीमून घूमने के अलावा ये भी फैसला लिया कि वह शादी के जोड़े में ही ये यात्रा करेंगे। दोनों जहां भी गए अपने शादी के कपड़े साथ लेकर गए। इस दौरान जो ने एक ही ड्रेस पहनी और अपने हनीमून को सबसे अनोखा बनाया। जो ने अपनी वेडिंग ड्रेस में ही सारे देश घूमे और अलग-अलग जगहों पर शानदार तस्वीरें खिंचवाई।

4 of 7
couple
दोनों ने पहले 10 महीने में थाईलैंड, माउंट एवरेस्ट (नेपाल) और चीन की दीवार, बार्सीलोना (स्पेन), दुबई (यूएई), रोम (इटली), फ्रांस, तुर्की, इंडोनेशिया, जापान, ग्रीस, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, सर्बिया, दक्षिण अफ्रीका, इजरायल, सिंगापुर, मिस्र, श्रीलंका और स्विट्जरलैंड आदि की यात्रा की।
विज्ञापन

5 of 7
couple
इसके बाद दोनों ने भारत की यात्रा भी की। यहां निक और जो ने ताजमहल देखा। भारतीय संस्कृति को फॉलो करते हुए जो ने गाउन के साथ दुपट्टा ओढ़ा और माथे पर बिंदी लगाई। उनके हनीमून का आखिरी पड़ाव सेशेल्स था।  
विज्ञापन

6 of 7
couple
जो का कहना है कि वह अपने रिश्ते से बेहद प्यार करती हैं। इस कारण जीवन में एक बार अपनी वेडिंग ड्रेस पहनना उनके लिए काफी नहीं था। इसके अलावा जो का ये भी कहना है कि दुनिया बहुत बड़ी है ऐसे में कोई एक ही जगह पर कैसे रह सकता है।
विज्ञापन

7 of 7
couple
इसी कारण उन्होंने पूरी दुनिया की यात्रा की और साथ में अपनी वेडिंग ड्रेस भी पहनी। निक और जो ने इंस्टाग्राम पर मैरीमीइनट्रैवल नाम से अकाउंट भी बनाया है, जिसपर करीब 46 हजार फॉलोअर्स हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next