फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहास का तीसरा क्षमादान, मरणोपरांत बॉक्सर जैक जॉनसन को क्षमा करेंगे ट्रंप

Fri, 27 Apr 2018 09:41 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दशकों से अमेरिका का न्याय विभाग उन लोगों की क्षमा आवेदनों को देखने तक से इनकार कर चुका है जो अब जीवित नहीं हैं। बॉक्सिंग चैंपियन जैक जॉनसन के लिए यह एक बुरी खबर हो सकती है जिन पर न सिर्फ नस्ली आरोप लगे बल्कि अपहरण का दोषी भी ठहराया गया। लेकिन अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बॉक्सर को क्षमा करने पर विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन


ट्रंप ने कहा, ‘अभिनेता सिल्वेस्टर स्टालोन ने उनसे जॉनसन को माफ करने के संबंध में अपील करते हुए चर्चा की। हालांकि कुछ पुराने राष्ट्रपतियों ने ऐसा करने से इनकार कर दिया और ज्यादातर ने सोचा कि ऐसा किया जाना चाहिए, लेकिन मैं एक पूर्ण क्षमा पर विचार कर रहा हूं।’ इतिहास में यह तीसरा क्षमादान होगा जो किसी राष्ट्रपति द्वारा किसी शख्स के मरने के बाद जानबूझकर दिया जाएगा। ट्रंप द्वारा जॉनसन को दिए जाने वाले क्षमादान की प्रक्रिया न्याय विभाग में मरणोपरांत क्षमा आवेदनों की प्रक्रिया से अलग जारी रहेगी।

इससे पहले एरिजोना के अधिकारी जो-अर्पाइओ और पूर्व नौसेना अधिकारी क्रिस्टियन सॉसियर को न्याय विभाग के नियमों के बावजूद ट्रंप से क्षमादान मिल चुका है, अन्यथा उन्हें पांच साल तक इंतजार करना पड़ता। इसी तरह पूर्व जार्ज डब्ल्यू बुश प्रशासन में सहयोगी रहे स्कूटर लिबी पर 2007 में सीआईए एजेंट का नाम लीक करने को लेकर एफबीआई से झूठ बोलने का आरोप था, लेकिन ट्रंप ने लिबी को माफी दे दी, जबकि लिबी ने न्याय विभाग को क्षमादान के लिए आवेदन तक नहीं किया था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

1999 में बिल क्लिंटन ने दिया था क्षमादान

1999 में बिल क्लिंटन ने लेफ्टिनेंट हेनरी ओएसियन फ्लिपर को वित्तीय अनियमितताओं के आरोप से मुक्त करते हुए क्षमादान दिया। उन्होंने कहा कि देरी और नौकरशाही की उदासीनता के कारण परिवार को लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी लेकिन अब उन्हें माफ किया जाता है। 2008 में जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने सरकारी खरीद अधिकारी चार्ली विंटर को मरणोपरांत क्षमादान दिया। चार्ली पर 1948 में अरब-इस्राइल युद्ध के दौरान इस्राइल की मदद कर तटस्थता अधिनियम के उल्लंघन का आरोप था। 1984 में चार्ली की मृत्यु हो चुकी थी।

अपहरण का दोषी ठहराया जा चुका है बॉक्सिंग चैंपियन को

जैक जॉनसन 1902 से 1913 के दौरान दुनिया के मशहूर बॉक्सर रह चुके हैं। उन पर नस्ली होने के कई आरोप लगे और 1913 में उन्हें एक मामले में अपहरण का दोषी भी ठहराया गया। इस अपराध में जैक को अमेरिकी अदालत से सजा मिली। बॉक्सिंग चैंपियन की मौत के बाद उसे क्षमा करने को लेकर अदालत में अर्जी लगाई गई थी लेकिन अदालतों ने ऐसे आवेदनों पर ध्यान नहीं दिया। अब अभिनेता सिल्वेस्टर स्टालोन ने जब राष्ट्रपति ट्रंप को फोन पर इस चैंपियन को मरणोपरांत क्षमा करने की अपील की तो ट्रंप ने इस पर विचार का मन बनाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें