अमेरिका के टेक्सास में अजीबो-गरीब घटना सामने आई। यहां पहले तो दो चोरों ने एक घर में चोरी की बाद में घर पर एक चिट्ठी छोड़ गए जिसमें उन्होंने घर से चुराए हुए सामान का पूरा ब्योरा दे रखा था। बच्चों जैसी हैंड राइटिंग में लिखी इस चिट्ठी में उन्होंने घर से पार किए गए इलेक्ट्रॉनिक सामान के बारे में लिख रखा था।
यह घटना सोमवार को दक्षिणी पश्चिमी ह्यूस्टन शहर में उस दौरान घटी जब घर का मालिक घर से बाहर गया हुआ था। इस दौरान चोरों ने घर में रखा प्लेस्टेशन और लैपटॉप चुरा लिया। घर के मालिक जोसेफ जब अपनी बेटी के साथ घर वापस आया तो उसने देखा कि घर में चोरी हो चुकी हैं और एक बच्चों जैसी राइटिंग में लेटर लिखा रखा हुआ है। बच्चों जैसी राइटिंग में लिखे इस खत में काफी गलतियां भी हैं जिसे देखकर पुलिस बच्चों द्वारा चोरी किये जाने का अंदाजा लगा रही है।