फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन अपराधी नहीं खेल पाएंगे पोकेमॉन गो,संसद में लाया जाएगा बिल

Sun, 31 Jul 2016 06:34 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्चुअल रियालिटी गेम पोकेमॉन गो वैसे तो जुलाई में ही रिलीज हुआ है, लेकिन इतने कम समय में इसने दुनियाभर में हंगामा मचा दिया है। इसकी वजह से कई लोग लूटपाट के शिकार भी हो गए हैं। अब अमेरिका के दो सांसद अगले हफ्ते यहां की संसद में ऐसे बिल ला रहे हैं, जो अगर पास हो गए, तो अपराधियों के पोकेमॉन गो खेलने पर रोक लग जाएगी।
विज्ञापन


हालांकि ये रोक सिर्फ यौन अपराधियों पर लग सकती है।

दरअसल न्यूयॉर्क के सीनेटर जेफ्री क्लिन और डायन सैविनो और उनके स्टाफ ने न्यूयॉर्क के 100 यौन अपराधियों की एक सूची तैयार की और इनके घरों के पते को पोकेमॉन गो की उन जगहों के साथ तुलना की, जहां पर यह ऐप यूजर को पोकेमॉन पकड़ने के लिए ले जा सकता है।

इस अनौपचारिक अध्ययन में सामने आया कि 59 मामलों में ऐप यूजर्स को यौन अपराधियों के घर के करीब लेकर गया। ऐसी ही रिपोर्ट कैलिफोर्निया और नॉर्थ कैरोलिना से भी है। पोकेमॉन गो खेलने वाले इन अपराधियों के चंगुल में न फंसे, इसके लिए क्लिन और सैविनो अगले हफ्ते संसद में दो बिल पेश करेंगे, जिनमें से एक बिल में यौन अपराधियों को पोकेमॉन गो खेलने पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा गया है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे बिल में ऐप डेवलपरों को यौन अपराधियों के घर की लोकेशन को ऐप से हटाने की व्यवस्था करने की बात कही गई है। अगर ये बिल संसद में पास हो जाते हैं, तो इसके बाद यौन अपराधियों का पोकेमॉन गो खेलना कानूनन अपराध हो सकता है। 

पोकेमॉन गो ने लुटवा दिया  
(एजेंसी लंदन) इंग्लैंड की राजधानी लंदन में दो किशोरों और एक युवा को पोकेमॉन गो खेलना भारी पड़ गया। लुटेरों ने उनसे बंदूक की नोक पर लूटपाट कर ली। दरअसल 15,16 और 18 साल के ये लोग एक गार्डन में पोकेमॉन खेलने में व्यस्त थे। इसी दौरान दो चोर आए और बंदूक दिखाकर उनके मोबाइल चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें