फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी संक्रमण का चुटकियों में पता लगाकर आसानी से किया जा सकेगा इलाज

Thu, 14 Jun 2018 07:12 AM IST
एजेंसी, ह्यूस्टन
विज्ञापन
infection
विज्ञापन
यदि कोई व्यक्ति किसी हानिकारक बैक्टीरिया से प्रभावित है तो अब चुटकियों में उसका पता लगाकर इलाज किया जा सकेगा। दरअसल अमेरिका के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी विधि विकसित की है जो जल्द से जल्द किसी भी संक्रमण का पता लगा पाने में सक्षम है। यह प्रणाली अमेरिका में सैन एंटोनियो में टेक्सास यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित की गई है जो तीव्रता के साथ किसी भी व्यक्ति में संक्रमण की मौजूदगी का सटीक पता लगा सकता है। 
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने ऐसे अणुओं को बनाया जो ल्यूकोसाइट एंजाइमों से बंधे हैं और संक्रमण की मौजूदगी का संकेत देने के लिए विद्युत प्रवाह का उत्पादन करते हैं। यूटीएसए के एक सहयोगी प्रोफेसर स्टैंटन मैकहार्डी ने कहा, ‘नए उपकरण की मदद से बहुत आसानी से संक्रमण के घातक होने का भी पता लगाया जा सकता है। इसके साथ ही यह इसके निदान की प्रक्त्रिस्या में भी सहायक हो सकता है।’ नए उपकरण से सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि संक्रमण का पता चलने पर किसी भी गंभीर बीमारी का उसके जड़ पकड़ने से पहले इलाज किया जा सकेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें