फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के नीचे सुरंगों में चल सकेंगी गाड़ियां

Sat, 06 May 2017 09:08 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
Elon Musk - फोटो : bbc
विज्ञापन
अंतरिक्ष में रॉकेट छोड़ने और सड़कों पर इलेक्ट्रिक कारें दौड़ाने में सफल होने के बाद एलन मस्क अब जमीन के नीचे सुरंगें बिछाना चाहते हैं। टेस्ला और स्पेस एक्स कंपनी के मालिक एलन मस्क ने लांच की है एक नई 'बोरिंग कंपनी' जो जमीन के नीचे सड़कों का जाल बिछाने का काम करेगी। एलन का कहना है कि वो लॉस एंजेल्स शहर को खोद कर उसकी जमीन के भीतर सड़कों का 3डी जाल बिछाना चाहते हैं ताकि आने वाले समय में ट्रैफिक जाम से बचा जा सके। टेड टॉक में अपनी नई 'बोरिंग कंपनी' और अपने सपने के बारे में एलन मस्क ने कहा, "सारी दुनिया में लोग ट्रैफिक की समस्या से परेशान हैं, लॉस एंजेल्स में तो ये बेहद गंभीर समस्या है।"
विज्ञापन

कंपनी ने वीडियो पोस्ट कर योजना के बारे में बताया

file photo - फोटो : bbc
कंपनी ने एक ऑनलाइन वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें इस नई योजना के बारे में बताया गया है। एलन कहते हैं, "वो शहर की सड़कों को इस सुरंगों से जोड़ना चाहते हैं और इसके लिए सड़कों पर कारों के लिए लिफ्ट के बारे में सोच रहे हैं। ये लिफ्ट कार को सुरंग तक पहुंचाएगी जहां कार आसानी से 200 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से चल सकेगी।"

एलन ने ट्वीट कर लोगों से कहा आप बताएं नाम

Elon Musk - फोटो : bbc
इस नई कंपनी के बारे में एलन लोगों से पूछते हैं कि इसे क्या नाम दें। उन्होंने ट्वीट कर पूछा 'अपनी पहली टनलिंग मशीन का क्या नाम दूं सोच रहा हूं, सोचता हूं अल्टीमेट बोरिंग मशीन या फिर द सकेंड ठीक रहेगा, आप बताएं।'
 
विज्ञापन

लोगों ने ट्वीट कर दिए कई सुझाव

file photo - फोटो : bbc
उनके इस ट्वीट पर कई लोग उन्हें नया नाम सुझा रहे हैं। हंटर बार्न्स लिखते हैं 'टनल स्नेक रूल्स'। सीन बकले लिखते हैं 'आपके पास स्पेस एक्स है तो इसका नाम ग्राउंडएक्स रख दें।'टोरी ब्रुनो लिखते हैं 'द आराकियान रखें'। निक एलिस लिखते हैं 'बिग आर्माडियो नाम रखें'। हैरी नोवेल्स लिखते हैं 'एड्गर राइल बरो की किताब में बताई गई जगह के आधार पर पेलूसिडार रख दें'। स्कॉट जॉनसन लिखते हैं 'द इलोनगेटर रखें'। निक होन्सफील्ट ने लिखा 'द वर्म रखें'। कई और नाम जो लोगों ने सुझाए वो हैं- द इंडरमाइनर, पाथफाइंडर, मस्कटीयर, सोनिक, डिगलेट, निमरसॉट (हमेशा भूख से तड़पने वाली इल्ली के लिए जर्मन शब्द), बोरर द एक्सप्लोरर, ट्यूबएक्स।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें