फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलती इमारत से फेंके गए बच्चे को अमेरिकी फायर फाइटर ने किया कैच 

Sat, 22 Apr 2017 07:22 AM IST
amarujala.com- Submitted By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
(file photo) - फोटो : getty image
विज्ञापन
जाको राखे साईंयां, मार सके न कोय। अमेरिका के जॉर्जिया में एक इमारत में लगी आग बुझाने के दौरान ऐसा ही कुछ देखने को मिला। जॉर्जिया के डेकाल्ब काउंटी इलाके में एक इमारत में भीषण आग लगने के बाद अग्निशमन कर्मी वहां आग बुझाने पहुंचे थे। तभी इमारत की दूसरी मंजिल पर फंसे एक शख्स ने खिड़की से मदद की गुहार लगाते हुए अपने बच्चे को नीचे फेंक दिया। इत्तेफाक से वहां मौजूद एक फायर कर्मी रॉबर्ट सटन ने उस बच्चे को एक गेंद की तरह लपक लिया। 
विज्ञापन


बच्चे का पिता ने अपने घर में फैल रहे धुएं और आग की लपटों से घबराकर उसे बचाने के लिए खिड़की से नीचे फेंकना चाहता था। जब उसने मदद की गुहार लगाई तो वहां मौजूद सटन ने उन्हें बच्चे को फेंकने के लिए कहा। पिता ने जैसे ही बच्चे को फेंका सटन ने लपक कर बच्चे को सुरक्षित कैच कर लिया। सटन ने अपनी इस बहादुरी का श्रेय अच्छे प्रशिक्षण, शानदार अग्निशमनकर्मी साथियों और लोगों की सेवा करने की भावना को दिया है। इस पूरी घटना का वीडियो बगल की इमारत में काम कर रहे एक शख्स ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें