फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइम लिस्ट 2016: रघुराम राजन दुनिया के टॉप लीडर्स में शुमार, मोदी हुए आउट

Thu, 21 Apr 2016 07:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
रघुराम राजन - फोटो : ANI
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम गोविंद राजन को टाइम की लिस्ट में इंट्री मिल गई है। रघुराम राजन को दुनिया के टॉप लीडर्स में शामिल किया गया है। टाइम ने दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की है। वहीं इस लिस्ट में कोई भी भारतीय राजनेता नहीं है। पिछले साल इस सूची में पीएम नरेंद्र मोदी और दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस लिस्ट में जगह मिली थी। टाइम ने पॉयनियर्स, टाइटन, आर्टिस्ट, लीडर्स और आइकन की लिस्ट जारी की है।
विज्ञापन


टॉप लीडर्स में दुनिया भर के 30 नेताओं को शामिल किया गया है। इसमें नंबर वन पर उत्तर कोरिया के सुप्रीम नेता किम जोंग यून हैं। वहीं इस सूची में बराक ओबामा और ‌हिलेरी क्लिंटन से ऊपर रघुराम राजन को स्‍थान मिला है। रघुराम राजन इस सूची में 13वें नंबर पर हैं।

रघुराम राजन के अलावा इस सूची में प्रियंका चोपड़ा, सानिया मिर्जा, सचिन बसंल, बिन्नी बंसल, सुनीता नारायण और सुंदर पिचई का नाम भी इस‌ लिस्ट में शामिल है। साथ ही भारतीय मूल के अभिनेता अजीज अंसारी और राज पंजाबी, पर्यायवरणविद सुनीता नारायण को पॉयनिसर्य की लिस्ट में छठे नंबर पर जगह मिली है। इस वर्ग में कुल 23 लोगों को जगह मिली है। आइकन वर्ग में सानिया मिर्जा को 12 नंबर पर जगह मिली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें