फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्सस धमाके: जिंदा लोगों की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरीका के टेक्सस प्रांत की एक उर्वरक फैक्टरी में हुए विस्फोट के बाद आपातकालीन सेवाकर्मी जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस धमाके में पांच से 15 लोगों के मारे जाने की आशंका है जबकि 160 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं और पास की दर्जनों इमारतें तबाह हो गई हैं।

धमाका इतना जबर्दस्त था कि उससे पैदा हुआ कंपन एक छोटे-मोटे भूकंप जैसा था।

इस हादसे में स्वयंसेवी अग्निशामक दस्ते के तीन से चार कार्यकर्ता लापता हो गए हैं।

आपातकालीन सेवा के अधिकारियों का कहना है कि उर्वरक कारखाने में धमाका अमोनिया की वजह से हुआ हो सकता है।

वाको पुलिस स्टेशन के अधिकारियों का कहना है कि मरनेवालों की संख्या और बढ़ सकती है।

हालात से निपटने के लिए अग्निशमन दल, एंबुलेंसों और छह हेलिकॉप्टरों को मौके पर भेजा गया था। स्वास्थ्यकर्मी एक स्थानीय खेल के मैदान को आपातकालीन उपचार स्थल के रूप में प्रयोग कर रहे हैं।

160 से ज्यादा घायल
खाद कारखाने में स्थानीय समयानुसार शाम सात बजकर पचास मिनट पर धमाका हुआ। हादसा वेस्ट नाम के कस्बे में हुआ है जो वाको के उत्तर दिशा में करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित है। वेस्ट की आबादी करीब 2,700 लोगों की है।
विज्ञापन


वाको में हिलक्रेस्ट बैपटिस्ट मेडिकल सेंटर के मुख्य प्रबंधक ग्लेन ए रॉबिनसन ने सीएनएन को बताया कि उनके अस्पताल में 66 घायलों को लाया गया है जिनमें से 38 की हालत गंभीर है।

मेकलेनन काउंटी शेरिफ पारनेल मेकनमारा कहते हैं कि बहुत ज़्यादा तबाही है, मैंने आज तक ऐसा मंज़र नहीं देखा। चारों तरफ़ बिखरे मलबे के साथ।

यह किसी युद्ध क्षेत्र जैसा लग रहा है। अपुष्ट ख़बरों के मुताबिक़ विस्फोट में एक नर्सिंग होम की इमारत गिर गई है और कई लोगों के उसमें फंसे होने की आशंका है।
विज्ञापन


एक स्थानीय टीवी चैनल को एक महिला ने बताया कि उसने 13 किलोमीटर की दूरी से कुछ धमाकों की आवाजें सुनीं।

कई धमाके
ल्यादिया जीमरमैन के अनुसार आवाज़ इतनी जोरदार थी कि लगा कि हमारे पास ही तीन बम धमाके हुए हैं।

टेक्सस के गवर्नर रिक पेरी ने एक बयान में कहा कि हम नज़र रखे हुए हैं और सूचनाएं जुटा रहे हैं क्योंकि दुर्घटना के बारे में लगातार नई बातें सामने आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि हमने स्थानीय अधिकारियों के मदद के लिए राज्य से कह दिया है। हमारी दुआएं वेस्ट के लोगों के साथ हैं।

धमाके के दो घंटे से ज़्यादा बीतने के बाद भी इलाके की हवा में धुआं भरा हुआ है। दुर्घटनास्थल के आस-पास लकड़ी, शीशे और कंक्रीट का मलबा बिखरा पड़ा है।

प्रत्यक्षदर्शी का बयान
मैंने उस इलाके से धुंआ निकलते देखा और गाड़ी लेकर यह देखने गई कि वहां क्या हो रहा है। जब मैं वहां पहुंची तो दो लड़के मेरी ओर भागे आ रहे थे।

वे चिल्ला रहे थे कि अधिकारियों ने यहां से जाने के लिए कहा है क्योंकि खाद कारखाने में विस्फोट होने वाला है।
मैं गाड़ी लेकर थोड़ी ही दूर जा पाई थी कि धमाका हो गया।

यह एक चक्रवात की तरह था। सब ओर चीज़ें उड़ रही थीं। इससे मेरी गाड़ी की विंडशील्ड भी उड़ गई। ऐसा लग रहा था कि पूरी धरती हिल गई हो।
-डेबी मरक

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें