फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी उप राष्ट्रपति के घर के बाहर बरसाई गोलियां

Mon, 19 Jan 2015 01:26 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के उप राष्ट्रपति जो बाइडेन के डेलवर स्थित आवास के बाहर चलती गाड़ियों से गोलियां चलाई गई। देश की खुफिया सेवा के अधिकारी फिलहाल इसकी पड़ताल कर रहे हैं। घटना के वक्त बाइडेन और उनका परिवार घर पर मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

स्थानीय समयानुसार घटना शनिवार रात करीब आठ बजकर 25 मिनट पर हुई जब उपराष्ट्रपति बाइडेन और उनका परिवार घर पर मौजूद नहीं था। सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता रॉबर्ट होबैक के मुताबिक करीब आठ बजकर 25 मिनट पर बाइडेन के पड़ोस के लोगों ने एक वाहन को वहां से तेजी से निकलते हुए देखा।

करीब आधे घंटे बाद एक वाहन ने बाइडेन के आवास के बाहर तैनात न्यू कैसल काउंटी के पुलिस अधिकारी के नजदीक से निकलने का प्रयास किया। वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। चालक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


मालूम हो कि डेलावेयर आवास पर बाइडेन परिवार वीकएंड बिताता है। घटना के बाद जो बाइडेन के आवास और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं उप राष्ट्रपति और उनके परिवार की भी सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें