एक शर्मनाक कदम उठाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी उम्मीदवार टेड क्रूज ने एक पोर्न फिल्म की अदाकारा को अपने प्रचार अभियान से हटा दिया है।
टेड ने यह कदम तब उठाया जब उनकी टीम द्वारा तैयार एक प्रचार वीडियो में पोर्न स्टार एमी लिंडसे दिखायी दीं। इस वीडियो के जरिए टेड ने दूसरे उम्मीदवार मार्को रुबियो का मजाक बनाया था।
गौरतलब है कि एमी कई पोर्न फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखा चुकी हैं। क्रूज ने वीडियो में एमी के इस्तेमाल पर कहा कि ये गलती अनजाने में हुई है। प्रचार अभियान में एक अदाकरा ऐसी थीं जिनका पिछला इतिहास कुछ ज्यादा ही रंगीन था जिसके बारे में हम अनजान थे। क्रूज के प्रवक्ता रिक टेलर ने कहा हम इस प्रचार वीडियो को बदलकर नया ला रहे हैं।