फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेड क्रूज ने प्रचार अभियान से पोर्न स्टार को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
एक शर्मनाक कदम उठाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी उम्मीदवार टेड क्रूज ने एक पोर्न फिल्म की अदाकारा को अपने प्रचार अभियान से हटा दिया है।
विज्ञापन


टेड ने यह कदम तब उठाया जब उनकी टीम द्वारा तैयार एक प्रचार वीडियो में पोर्न स्टार एमी लिंडसे दिखायी दीं। इस वीडियो के जरिए टेड ने दूसरे उम्मीदवार मार्को रुबियो का मजाक बनाया था।

गौरतलब है कि एमी कई पोर्न फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखा चुकी हैं। क्रूज ने वीडियो में एमी के इस्तेमाल पर कहा कि ये गलती अनजाने में हुई है। प्रचार अभियान में एक अदाकरा ऐसी थीं जिनका पिछला इतिहास कुछ ज्यादा ही रंगीन था जिसके बारे में हम अनजान थे। क्रूज के प्रवक्ता रिक टेलर ने कहा हम इस प्रचार वीडियो को बदलकर नया ला रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

हटाए जाने के बाद भी क्रूज को वोट देंगी एमी

वहीं इस पूरे मामले में एमी ने कहा कि वह बहुत दुखी हैं। लेकिन क्रूज के खिलाफ उनके मन में कुछ नहीं है। मैं अब भी क्रूज को वोट करने की सोच रही हूं। मैं एक मध्य वर्गीय वर्किंग गर्ल हूं और मेरे पास करने के लिए काम है।

उल्लेखनीय है कि रिपब्‍लिकन पार्टी उम्मीदवार टेड क्रूज ने आयोवा कॉकस इसी माह बढ़त दर्ज की थी हालांकि वह डोनाल्ड ट्रंप से राष्ट्रीय और साउथ कैरोलीना के मतदान में पीछे रहे हैं। साउथ कैरोलीना का मुख्य चुनाव आगामी 20 फरवरी को होने जा रहा है।

ट्रंप 34.5 फीसद लोगों का समर्थन के साथ साउथ कैरोलीना में लीड कर रहे हैं। वहीं क्रूज 15.5 के साथ। जबकि पूर्व फ्लोरिडा के गवर्नर जेब बुश 13 फीसद के साथ तो मार्को रुबियो 12.5 फीसद के साथ आगे चल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें