फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों डॉलर का ऑफर देकर भी इस घर को नहीं खरीद पा रही गूगल, जानिए क्या है वजह

Wed, 12 Jul 2017 08:08 AM IST
amarujala.com-presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
दिग्गज टेक्नॉलजी कंपनी गूगल के कैंपस में एक घर ऐसा भी है जो कि गूगल की तमाम बिल्डिंग की तरह आधुनिक नहीं है। इस घर में कई पुराने जमाने की गाड़िया खड़ी हैं। गूगल इस घर को कई सालों से खरीदने की फिराक में हैं लेकिन मकान के मालिक ने घर से लगाव होने के कारण गूगल के मिलियन डॉलर के ऑफर को कई बार ठुकरा दिया।
विज्ञापन


गूगल कैंपस में रह रही मार्टिनेल्ली परिवार के बार-बार मना करने के बावजूद भी गूगल इस घर को खरीदने के लिए कई बार प्रयास कर चुका है।

49 वर्षीय लियोनॉर्ड मार्टिनेल्ली ने इसके पीछे की वजह परिवार का जमीन के ऐतिहासिक तौर पर लगाव को बताया है। परिवार का कहना है कि यह घर बेचने के लिए नहीं, फिलहाल हम इसमें रह रहे हैं, हमें पैसों की जरुरत नहीं।'

वहीं उनकी बहन ने भी इसी तरह के लगाव को दर्शाते हुए कहा कि 'अगर हम इस घर को अपने पास रखते हैं तो इसका मतलब हम अपने इतिहास को संभालकर रख रहे हैं।' 

हालांकि गूगल की ओर से इस संदर्भ में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ऐसी अफवाह है कि इस घर को खरीदने के लिए गूगल 2-7 मिलयन डॉलर तक की पेशकश कर चुका है। बता दें कि गूगल कैंपस दुनियाभर में अपनी आधुनिक बिल्डिंग के लिए मशहूर हैं। गूगल की एक से एक बढ़कर कई तरह की शानदार बिल्डिंग पूरे गूगल कैंपस में चारों तरफ फैली हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें