फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा भारतवंशी पुलिसकर्मी का संदिग्ध हत्यारा

Sat, 29 Dec 2018 05:30 AM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका के कैलिफॉर्निया में भारतीय मूल के 33 वर्षीय पुलिस अधिकारी रोनिल सिंह की गोली मारकर हत्या मामले में आरोपी अवैध रूप से देश में रह रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देश में अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के पक्षधर हैं, ऐसे में इस मामले ने इस मुद्दे पर फिर बहस छेड़ दी है।

विज्ञापन


अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है लेकिन फिलहाल उसकी पहचान उजागर करने से इनकार किया है। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी शख्स ने न्यूमैन ट्रैफिक स्टॉप पर रोनिल को गोली मारी, जिस वक्त वह ड्यूटी पर थे। आरोपी शख्स के बारे में शुरुआती जांच में पता चला है कि वह गैरकानूनी रूप से अमेरिका में है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को सर्विलांस तस्वीरों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। 

तस्वीरों में संदिग्ध का चेहरा सांवला है और शरीर बलिष्ठ। वह पिकअप ट्रक चालक का काम करता है। घटना के बाद से ट्रक गायब था, जिसे पुलिस ने ढूंढ निकाला है। वहीं पुलिस सूत्रों ने उसके स्पेन का होने की बात भी कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें