विदेश मंत्री सुषमा स्वराज यूएन महासभा की आज से शुरू होने वाली बैठक में हिस्सा लेने न्यूयॉर्क पहुंच चुकी हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस वार्षिक सभा में अमेरिका, जापान और भारत के बीच त्रिपक्षीय वार्ता होगी।
EAM Sushma Swaraj reaches New York for #UNGA2017 pic.twitter.com/N6LYmvVfe3
— ANI (@ANI) September 18, 2017
विदेश मंत्री स्वराज भूटान के प्रधानमंत्री तहेशिंग तोबगे के साथ भी वार्ता करेंगी। सत्र की औपचारिक बैठकें संयुक्त राष्ट्र में सुधार के मुद्दों पर चर्चा के लिए डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आयोजित सम्मेलन की शुरुआत के साथ शुरू होंगी।
Trilateral meeting between India-Japan-USA tomorrow in New York. EAM Swaraj to attend. #UNGA2017
— ANI (@ANI) September 17, 2017
इससे पहले यूएन में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा है कि यूएन में ऐसे सुधार होने चाहिए जो व्यापक हो और जो सबके हित में हो। जिसपर हमें अन्या देशों से सहयोग की उम्मीद है। गौरतलब है कि भारत उन 120 देशों में शामिल है जिन्होंने यूएन महासचिव के सुधार प्रयासों का समर्थन किया है।
पढ़ें- यूएन में मसूद अजहर पर नई रणनीति से शिकंजा कसेगा भारत
बता दें कि इस दौरान सुषमा स्वराज और पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ आमने-सामने हो सकते हैं। सुषमा 23 सितंबर को वह यूएन सभा में भाषण देंगी। वहीं पाकिस्तानी विदेश मंत्री से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कोई भी जानकारी न होने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर रीजनल मीटिंग में पाकिस्तान के विदेश मंत्री मौजूद रहते हैं, तो मुलाकात हो सकती है, लेकिन इसकी कोई जानकारी नहीं है।