फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहैल रिजवीः एक ही दिन में अरबपति बनने वाला भारतीय

Sat, 09 Nov 2013 01:05 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय मूल के सुहैल रिजवी जो ट्विटर में अपने निवेश के कारण एक ही दिन में अरबपति बन गए। सुहैल ने इससे पहले ही एक व्यक्ति को काम पर रखा जिसकी जिम्मेदारी थी, कि वह रिजवी के सभी फोटो और निजी जानकारियों को इंटरनेट सर्च से हटा दे।
विज्ञापन


लेकिन रिजवी अचानक से गुरुवार को खबरों की दुनिया में छा गए, जब ट्विटर में 15.6 फीसदी की हिस्सेदारी रखने वाले रिजवी सोशल मीडिया की इस कंपनी के न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होते ही 380 करोड़ डॉलर के मालिक बन गए।

इसके बाद तो जैसे रिजवी की पूरी जन्म कुंडली ही इंटरनेट पर आ गई। जो कुछ इस प्रकार है। सुहैल रिजवी का जन्म भारत में हुआ था और वह 1971 में 5 साल की उम्र में ही अपने पूरे परिवार के साथ अमेरिका चले गए।
विज्ञापन

 उसके पिता, राजा रिजवी जो एल्सवर्थ कम्यूनिटी कॉलेज में मनोविज्ञान पढ़ाते थे। वहीं पर सुहैल और उनके भाई अशरफ, जो अब हेज फंड मैनेजर हैं, साथ-साथ स्कूल गए।

सुहैल रिजवी ने अपनी स्नातक की पढ़ाई पेनसेवेलेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन बिजनेस स्कूल से की। इसी स्कूल से अनिल अंबानी, आदित्य मित्तल और सचिन पायलट ने अपनी एमबीए की डिग्री ली है। अपने पढ़ाई के दौरान ही रिजवी रियल एस्टेट विश्लेषक का काम करने लगे थे।

रिजवी ने इसके बाद एक टेलीकॉम कंपनी शुरू की और बेच भी दी। उसके बाद उन्होंने प्यूर्टो रिको की एक टेलीकॉम कंपनी के लिए हाई एंड इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाना शुरू किया, जिसकी सालाना राजस्व 1 करोड़ डॉलर से बढ़कर 45 करोड़ डॉलर तक हो गई।

साल 2000 के बाद तो जैसे रिजवी ने जिसे छूआ उसे सोना कर दिया। सबसे पहले उसने इंटरनेशन क्रिएटिव मैनजमेंट नाम की टैलेंट एजेंसी को अपने नियंत्रण में लिया, जिसके पास फिल्म, टीवी, मनोरंजन और पब्लिशिंग के बड़े-बड़े काम थे। इसी कंपनी ने बाद में ह्यूज हेफ्नर के लिए प्लेब्वॉय प्राइवेट लेने का काम किया। रिजवी ने समिट एंटरटेनमेंट में भी हिस्सेदारी खरीदी, जिसके पास 'पैसों की झड़ी' वाली ट्वाईलाइट सीरिज का अधिकार था।

पिछले साल ही लायंसगेट ने समिट को 40 करोड़ डॉलर में खरीद लिया, जिस पैसे को रिजवी ने ट्विटर में लगा दिया। इस बीच रिजवी की निवेश कंपनी रिजवी ट्रैवीज ने फेसबुक, स्कैवयर और फ्लिपबोर्ड जैसी टेक्नालॉजी कंपनियां में अपना निवेश भी बढ़ा दिया।

ट्विटर में निवेश के जरिए रिजवी ने इसके संस्थापक और सीईओ, ईवान विलियम्स और जैक डोरजी के अलावा शुरुआती निवेश करने वाले, स्पार्क कैपिटल, बेंचमार्क कैपिटल से भी ज्यादा पैसा बनाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें