फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टीफन हॉकिंग के आखिरी शोध में कई ब्रह्मांड की मौजूदगी का दावा, मृत्यु से दो हफ्ते पहले किया था जमा

Mon, 19 Mar 2018 02:37 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
Stephen Hawking
विज्ञापन
महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग ने अपनी मृत्यु से दो हफ्ते पहले अपना आखिरी शोध पत्र जमा किया था। इस शोध में कहा गया है कि वैज्ञानिक अंतरिक्ष यान के जरिये दूसरे ब्रह्मांड की खोज कर सकते हैं क्योंकि एक नहीं कई ब्रह्मांड मौजूद हैं। वहीं हमारा ब्रह्मांड अंत में एक ब्लैक होल में समा सकता है। तब सारे तारों की ऊर्जा समाप्त हो जाएगी। यानी उन्होंने अपने अंतिम शोध पत्र में दुनिया के खात्मे की भविष्यवाणी भी कर दी है। 
विज्ञापन


सह शोधकर्ता प्रोफेसर थामस हर्टोग के मुताबिक हॉकिंग ने अपनी मृत्युशय्या पर लेटकर उन्होंने यह शोध पत्र तैयार किया था। नो बाउंड्री थ्योरी में उन्होंने जेक्स हर्टल के साथ मिलकर बताया है कि बिग बैंग के बाद कैसे धरती निकली। साथ ही यह भी कहा गया कि एक नहीं कई बिग बैंग हुए, जिसे कई ब्रह्मांड का जन्म हुआ। ज्ञात हो कि पिछले हफ्ते बुधवार को 76 साल की उम्र में हॉकिंग का निधन हो गया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें