फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेस एक्स के रॉकेट में विस्फोट, फेसबुक का सैटेलाइट तबाह

Fri, 02 Sep 2016 04:25 AM IST
एजेंसी/केप (अमेरिका)
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरिक्ष क्षेत्र की दिग्गज अमेरिकी कंपनी स्पेस एक्स के रॉकेट में बृहस्पतिवार को विस्फोट हो जाने के कारण वह पूरी तरह से तबाह हो गया। यह रॉकेट को दो दिन बाद फेसबुक कंपनी के पहले संचार सैटेलाइट को कक्षा में स्थापित करने वाला था।
विज्ञापन


इस घटना में सैटेलाइट भी तबाह हो गया जिससे फेसबुक को करीब 1400 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। फ्लोरिडा में यह विस्फोट रॉकेट में प्रणोदक (ईंधन) भरने के दौरान हुआ, लेकिन किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा भी अपने अभियानों के लिए स्पेस एक्स रॉकेट का इस्तेमाल करती है। फेसबुक अफ्रीका में इंटरनेट सेवा को बेहतर बनाने के लिए इस सैटेलाइट को लांच करने वाली थी। अपने पहले ही सैटेलाइट के क्षतिग्रस्त हो जाने पर फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने गहरी निराशा जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लांच पैड में गड़बड़ी के कारण रॉकेट तबाह

रॉकेट ब्लास्ट
यह विस्फोट केप कैनवेरल एयर फोर्स स्टेशन में सुबह करीब नौ बजे हुआ। उस वक्त शनिवार को होने वाले सैटेलाइट प्रक्षेपण के लिए परीक्षण का काम चल रहा था। यह स्टेशन नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के करीब है। स्पेस एक्स के प्रवक्ता ने बताया कि प्रक्षेपण की तैयारी के दौरान लांच पैड में गड़बड़ी के कारण रॉकेट तबाह हो गया।

जैसा कि किसी भी प्रक्षेपण के वक्त होता है, लांच पैड पर कोई व्यक्ति नहीं था और विस्फोट के कारण किसी को कोई चोट नहीं आई। नासा के प्रवक्ता एआई फेंगबर्ग ने कहा कि आपातकालीन सेवा के कर्मी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

वहां की हवा की गुणवत्ता की जांच की जा रही है जिससे कि पता लगाया जा सके कि वहां के कर्मचारियों को कोई खतरा तो नहीं है। स्पेस एक्स के सीईओ एलोन मस्क ने कहा कि रॉकेट में आग ऊपरी स्तर में लगे ऑक्सीजन टैंक से शुरू हुई, लेकिन अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें