फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेस एक्स ने लांच किया सबसे शक्तिशाली फाल्कन रॉकेट, ये है मकसद

Sun, 13 May 2018 04:08 AM IST
एजेंसी, तंपा
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेस एक्स ने अपने नवीनतम और सबसे शक्तिशाली फाल्कन 9 रॉकेट लांच किया है। इसे ब्लॉक 5 के नाम से भी जाना जाता है। यह बांग्लादेश के लिए सबसे उच्च-कक्षा संचार श्रेणी वाला उपग्रह है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ब्लॉक 5 को नासा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से सुबह 4.14 बजे रवाना किया गया। ‘ब्लॉक 5’ की यह पहली उड़ान थी। व्हीकल ने अपने पुनर्प्रयोग और विश्वसनीयता में सुधार करने के लिए कई डिजाइनों में परिवर्तन किए हैं। 

इन परिवर्तनों के जरिए अधिक उड़ानों के लिए इंजीनियरों को अपने पहले चरण को नया करना आसान हो सकता है। इसका मदद से भविष्य में अतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजना है। 
विज्ञापन


स्पेस एक्स की विज्ञप्ति के मुताबिक, इसे बहुत सीमित नवीनीकरण के साथ 10 या उससे अधिक उड़ानों को लांच करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका उद्देश्य स्पेस एक्स के तेजी से पुर्नप्रयोग और अत्यधिक उच्च विश्वसनीयता के लिए प्रयास जारी रखना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें