फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरती से टकरा सकता है सौर तूफान, बंद हो जाएंगे मोबाइल और टीवी

Mon, 07 May 2018 09:18 PM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दो दिन में धरती से सौर तूफान टकरा सकता है। इससे टीवी, सैटेलाइट, मोबाइल सेवा ठप्प हो सकती है। इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स ने अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के हवाले यह चेतावनी जारी की है। रिपोर्ट में सौर तूफान की पृथ्वी तक पहुंचने की पुष्टि की गई है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक सूर्य की ऊपरी सतह कोरोनल छिद्र से भारी मात्रा में ऊर्जा निकलेगी। इसमें भारी मात्रा में कॉस्मिक किरणें हैं। धरती से टकराने पर यही किरणों ब्लैक आउट कर सकती हैं। यानी इससे सैटेलाइट आधारित सेवाएं मोबाइल सिग्नल, जीपीएस और केबल नेटवर्क बंद हो सकते हैं।

विज्ञापन

जी-1 श्रेणी का तूफान 

- फोटो : Nasa
यह जी-1 श्रेणी का सौर तूफान है। इसका असर बिजली ग्रिड और प्रवासी पक्षियों पर ज्यादा होता है। तूफान का असर अमेरिका और ब्रिटेन में ज्यादा पड़ने की आशंका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें