फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नोडेन को ट्विटर ने भेजे 47जीबी के नोटीफिकेशन्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका की गोपनीय जानकारी लीक करके सुर्खियों में आए सीआईए के पूर्व कर्मचारी एडवर्ड स्नोडेन उस समय भौचक्का रहे गए, जब उन्हें ट्विटर की ओर से 47 जीबी (गेगाबाइट) के नोटीफिकेशन्स ई-मेल मिले।
विज्ञापन


उनको ट्विटर में अकाउंट बनाने के बेहद कम समय में इतने ज्यादा नोटीफिकेशन्स प्राप्त हुए हैं। स्नोडेन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि वह ट्विटर पर अकाउंट बनाने के बाद नोटीफिकेशन ई-मेल डिसेबल करना भूल गए थे, जिसके चलते 47 जीबी के नोटीफिकेशन्स ई-मेल मिले हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

12.6 लाख से अधिक फॉलोअर

ट्विटर में अकाउंट बनाते ही स्नोडेन को काफी संख्या में लोगों ने फॉलो करने के साथ ही उनके ट्वीट को रिट्वीट और पसंद किया। इसके चलते एनएसए व्हिस्टलब्लोवर का ई-मेल अकाउंट अलर्ट हो गया।

वर्तमान में स्नोडेन के ट्विटर पर फॉलोवर्स की संख्या 12.6 लाख से भी ज्यादा है। साथ ही फॉलोवर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

इसके अलावा इस सप्ताह ट्वीट किए गए उनके पहले ट्वीट को एक लाख 20 हजार से ज्यादा बार रिट्वीट और एक लाख 10 हजार से ज्यादा बार पसंद किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें