फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नैपचैट के को फाउंडर को स्नैपचैप पर ही मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नैपचैट के को फाउंडर इवान स्पीगल दुनिया के सबसे कम उम्र के अरबपति होने के बावजूद परेशान है। उनकी परेशानी का राज छुपा है उन्हें मिले स्ननैपचैट मैसेज में,जिसमें उन्हें धमकी दी गयी है।
विज्ञापन


उन्होंने लॉस एंजेल्स पुलिस डिपार्टमेंट में मामला दर्ज करवा दिया है। इसमें उन्होंने  रैमोन मर्टिनेज के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है जो उन्हें स्नैपचैट पर धमकियां भरे मैसेज भेज रहे हैं। यहीं नहीं स्पीगल को उनके ट्विटर अकाउंट और ई-मेल पर भी इसी व्यक्ति से धमकियां मिल रही हैं।

सूत्रों के अनुसार धमकी देने वाले ने अपने संदेशों में अदाकारा रेबेका स्कौफर, राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की हत्याओं का जिक्र किया है।

साथ ही उन्हें एक पैकेट भी भेजा गया जिसमें एक लेटर गन मैग्जीन में लिपटा रखा था। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में इसे नॉनसेंसिकल मैसेज करार दिया है।
विज्ञापन

क्या है स्नैपचैट?

गौरतलब है कि स्पीगल ने स्नैपचैट को बॉबी और आर ब्राउन के साथ मिलकर 2011 में बनाया था।

स्नैपचैट से यूजर फोटो और वीडियो शेयर कर सकते हैं और वह तुरंत गायब होने की खासियत रखते हैं।

स्नैपचैप को रोजाना करीब़ 100 मिलियन यूजर्स इस्तेमाल करते हैं। अपनी इस खूबी के कारण वह युवाओं में काफी लोकप्रिय है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें