फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से अमेरिका में रहने वाले 300 से ज्यादा लोग गिरफ्तार, भारतीयों की संख्या 6

Sat, 01 Sep 2018 12:46 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका में इमीग्रेशन अधिकारियों ने अवैध रूप से देश में रहने वालों और अपराध में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान करीब 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 6 भारतीय भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) का निष्कासन अभियान (ईआरओ) पिछले महीने भर से चल रहा है। इससे पहले संघीय अधिकारियों ने अपनी कार्रवाई के दौरान अमेरिकी आव्रजन कानूनों का उल्लंघन करने पर ह्यूस्टन इलाके में एक साथ 45 लोगों को गिरफ्तार किया था।

एजेंसी ने अभियान के दौरान गिरफ्तार किए गए भारतीय नागरिकों की कुल संख्या का ब्योरा 6 सामने आ रहा है। आईसीई ने एक बयान में बताया कि इस अभियान में होंडुरास, एल साल्वाडोर, मेक्सिको, ग्वाटेमाला, अर्जेंटीना, क्यूबा, नाइजीरिया, भारत, चिली और तुर्की के नागरिकों को पकड़ा गया है। 
विज्ञापन


एजेंसी ने इससे पहले ये भी बताया कि अभियान के दौरान गिरफ्तार किए गए कुछ लोगों के खिलाफ अवैध रूप से प्रवेश और निर्वासन के बाद दोबारा अवैध तरीके से प्रवेश के लिए संघीय आपराधिक मुकदमा चलाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें