फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मूल के छह छात्रों को मिली अमेरिका की प्रतिष्ठित डेविडसन फेलो स्कॉलरशिप

Wed, 03 Oct 2018 05:39 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भारतीय समुदाय का दबदबा कायम रखते हुए भारतीय मूल के छह किशोरों ने साल 2018 के लिए अमेरिका का प्रतिष्ठित डेविडसन फेलो स्कॉलरशिप हासिल कर ली है। स्कॉलरशिप राशि के रूप में भारतीय मूल के दो छात्रों को अलग-अलग रूप से 50 हजार डॉलर की राशि मिली। वहीं तीन अन्य छात्रों को अलग-अलग 25 हजार डॉलर और एक छात्र को 10 हजार डॉलर की राशि मिली। पूरे अमेरिका में कुल 20 मेधावी छात्रों को शुक्रवार को वाशिंगटन में 2018 की डेविडसन फेलो स्कॉलरशिप दी गई। 

विज्ञापन


कैंसर के मरीजों के इलाज का एक लक्षित तरीका बताने के लिए काव्या कोप्पारापू को 50 हजार डॉलर की स्कालरशिप मिली वहीं जीका वायरस की अग्रिम चेतावनी प्रणाली विकसित करने की दिशा में काम करने के लिए कनेक्टिकट के राहुल सुब्रह्मण्यम को भी 50 हजार डॉलर की राशि मिली। 25 हजार डॉलर की राशि पाने वाले तीन अन्य छात्रों के नाम एरिजोना के सचिन कोनन, वर्जीनिया की मेरिसा सुमतिपाला और न्यू जर्सी से ईशान त्रिपाठी है। वहीं कैलिफोर्निया के 18 वर्षीय राजीव मोव्वा को 10 हजार डॉलर की स्कालरशिप राशि मिली।

10 सबसे बड़ी स्कालरशिप में से एक है डेविडसन 

डेविडसन स्कॉलरशिप को दुनिया की 10 सबसे बड़ी स्कॉलरशिप में एक और सात प्रतिष्ठित अंडरग्रेजुएट स्कालरशिप में एक माना जाता है। डेविडसन इंस्टीट्यूट यह स्कॉलरशिप 18 साल या 18 साल से कम उम्र के ऐसे छात्रों को देती है जो विज्ञान, गणित, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, संगीत, साहित्य, दर्शन या अन्य क्षेत्र में अपनी मेधा का परिचय देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें