अमेरिका की चर्चित गायिका क्रिस्टिना ग्रैमी को ऑटोग्राफ देने के दौरान एक सिरफिरे ने गोली मार दी। 22 वर्षीय गायिका फ्लोरिडा के प्लाजा लाइव थियेटर में शुक्रवार रात परफॉरमेंस के बाद प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दे रही थीं।
अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अधिकारियों का कहना है कि अमेरिकी टीवी कार्यक्रम 'द वॉइस' में हिस्सा ले चुकी है। वर्ष 2014 में 'द वॉइस' के छठे सीजन में क्रिस्टीना तीसरे नंबर पर रही थीं। हमलावर को क्रिस्टिना के भाई ने पकड़ा। लेकिन गायिका को गोली मारकर हमलावर ने खुद को गोली मारकर जान दे दी।
घटना के समय मौके पर 60 से ज्यादा बच्चे और किशोर मौजूद थे। ओरलैंडो पुलिस ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमलावर ने गायिका पर खुलेआम हमला किया। करीब पांच गोलियां दागी गईं। दो गोलियां उसके खुद को भी मारीं।
क्रिस्टिना की यू-ट्यूब पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके हरेक वीडियो को करोड़ों बार देखा जा चुका है। इस घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस जांच में जुटी है। बताया जाता है कि हमलावर के पास दो बंदूकें थीं।