फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप लेते हैं तेज खर्राटे, तो नासा ने आपकी मदद के लिए बनाया है यह खास तकिया

Fri, 14 Sep 2018 03:01 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नासा ने बनाया खास तकिया 'सिंबा' - फोटो : NASA
विज्ञापन
अगर आपको सोने के दौरान परेशानी होती है या तेज खर्राटे की वजह से गहरी नींद नहीं आती है, तो नासा ने आपसी मदद के लिए एक खास तकिया बनाया है। लेकिन इस तकिये के लिए आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन


नासा ने एक स्पेशल तकिया बनाया है, जो गहरी नींद लाने में मदद करता है। इसकी खास बात है कि ये पसीना सोखने में भी सक्षम है। नासा ने यह तकिया खास तौर पर अंतरिक्ष यात्रियों को अलग-अलग तापमान में होने वाले नुकसान से बचाने के लिए बनाया है। इसकी कीमत 99 डॉलर (7100 रुपए) से शुरू होती है। 

नासा के विशेषज्ञों के मुताबिक, यह तकिया दो तरह का है। पहली कैटेगरी में हिब्र नाम का तकिया है। इसकी कीमत 99 डॉलर (7100 रुपए) रखी गई है। इस तकिए में पसीना सोखने वाली फोम का इस्तेमाल किया गया है। जो सोने वाले व्यक्ति का पसीना सोखेगा। 
विज्ञापन


वहीं, दूसरी कैटेगरी में जीक नाम का तकिया है। इसकी कीमत 200 डॉलर (करीब 14 हजार रुपए) है। इसमें स्लीप सेंसर, स्पीकर और वाइब्रेटर दिया गया है, जो तेज खर्राटे लेने पर यूजर को धीरे से जगा देता है। नासा के मुताबिक, यह तकिया न तो ज्यादा मोटा बनाया गया है और न ही ज्यादा पतला। ऐसे में यूजर को इस तकिए से किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें