फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में शटडाउन खत्म, राष्ट्रपति ट्रंप ने साइन किए बिल

Tue, 23 Jan 2018 10:58 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका में सरकारी कामकाज ठप हो जाने के बाद सोमवार को सत्तारुढ़ रिपब्लिकन और विपक्षी डेमोक्रेट्स के बीच सहमति बन गई। डेमोक्रेट्स ठप पड़े सरकारी कामकाज को बहाल करने की दिशा में वोटिंग को तैयार हो गए हैं। स्थिति मंगलवार यानी आज से ठीक हो जाएगी। इससे पहले अमेरिकी संसद में बहुमत के नेता व केंटकी के सीनेटर मिट मैककोनेल सोमवार तक दोपहर में अस्थायी खर्च के विधेयक पर मतदान में देरी करने की प्रक्रिया अपनाते हुए चले गए।

विज्ञापन


यानी उन्होंने मतदान के लिए तय समय को 11 घंटे आगे बढ़ाते हुए सोमवार देर रात  (भारतीय समयानुसार मंगलवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे) तक कर दिया था, लेकिन लगातार बातचीत के बाद दोनों पार्टियों में सहमति बन गई। इससे पहले शटडाउन खत्म नहीं होने से सोमवार सुबह लाखों संघीय कर्मचारियों को अवकाश पर जाना पड़ा था। 

जबकि अमेरिकी सीनेटर्स सरकारी शटडाउन खत्म करने के लिए समझौता करने में लगातार बहस करते रहे। वहीं इस बीच ट्रंप ने परमाणु विकल्प का सुझाव दिया, लेकन इसके इस्तेमाल की संभावना काफी कम बताई गई थी।
विज्ञापन


भारत में कोलकाता के अमेरिकी केंद्र पर पड़ा था असर

अमेरिकी सेंटर ने एक वक्तव्य में कहा कि कोलकाता स्थित केंद्र और लाइब्रेरी सोमवार से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई थी। हालांकि कांसुलर सेवाओं पर इसका असर नहीं पड़ा था। एक बयान में ये भी कहा गया था कि कोलकाता में अमेरिकी सेंटर व लाइब्रेरी सार्वजनिक रूप से आगामी नोटिस तक बंद रहेंगे, किसी भी असुविधा के लिए खेद है। 
विज्ञापन


बयान में कहा गया कि यदि किसी ने वीजा, साक्षात्कार या अमेरिकी नागरिक सेवा से संबंधित मामलों पर समय ले रखा है तो वह निर्धारित समय पर पहुंचें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें