भारत के श्रीधर चिल्लाल ने 66 साल बाद अपने नाखूनों को काट लिया है। लेकिन 31 फीट से अधिक लंबे नाखूनों के वर्ल्ड रिकॉर्ड के बाद उनके बाएं हाथ ने स्थायी रूप से काम करना बंद कर दिया है। दरअसल, वर्षों तक नाखून न काटने से उसका वजन बढ़ गया था और वजन बढ़ने के कारण उनका हाथ पूरी तरह से बेजान पड़ गया।
फिलहाल चिल्लाल के नाखूनों को रिपले द्वारा अधिग्रहित किया गया है। रिपले के एक बयान के मुताबिक, चिल्लाल के काटे गए नाखूनों को एक म्यूजियम में रखा गया है और 31 फीट की लंबाई तक फैला है। बता दें कि 82 वर्षीय चिल्लाल के नाखूनों को टाइम्स स्केवअर में रिपले के ‘बिलीव इट और नॉट’ म्यूजियम में आज नाखून काटने का एक कार्यक्रम रखा गया था।