फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलिफोर्निया: बर्नाडिनो शहर के प्राइमरी स्कूल में गोलीबारी, 3 की मौत

Tue, 11 Apr 2017 08:16 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलिफोर्निया के सान बर्नाडिनो शहर के नॉर्थ पार्क प्राइमरी स्कूल में सोमवार को हुई गोलीबारी के बाद वहां दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक ये हत्या-आत्महत्या का मामला है, जिसमें एक स्कूल टीचर के पति ने महिला और एक स्टूडेंट पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


शहर पुलिस प्रमुख जैरोड बगरुअन के मुताबिक इस घटना में 4 लोगों के जख्मी होने की जानकारी मिली है, जिनका फिलहाल इलाज चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस घटना में एक 8 साल के स्टूडेंट, हमलावर की पत्नी और खुद उसकी मौत हो गई है।

हमलावर की पहचान सेड्रिक एंडरसन के रूप में हुई है जो कि 53 साल का है वहीं इलैने स्मिथ उसकी पत्नी और एक स्कूल टीचर थी, इनकी उम्र भी 53 साल ही थी। कहा जा रहा है कि अब स्कूल में कोई खतरे की स्थिति नहीं है। हमलावर के खिलाफ अवैध हथियार, ड्रग, और घरेलू हिंसा जैसे मामले हैं। मरने वाले छात्र का नाम जोनाथन मार्टिनेज जो कि आठ साल का था।
विज्ञापन


घटना के बाद बाकी सभी छात्र सुरक्षित हैं। पुलिस प्रमुख बगरुअन ने ये भी कहा ये हत्या-आत्महत्या का मामला है जो एक कक्षा में घटित हुए है। सैन बर्नाडिनो शहर लॉस एंजलिस से करीब एक घंटे की दूरी पर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें