क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान
- फोटो : FILE PHOTO
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा है कि यदि ईरान परमाणु बम बनाएगा, तो उनका देश भी ऐसा ही करेगा। उन्होंने कहा कि सऊदी अबर परमाणु बम हासिल नहीं करना चाहता लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं कि अगर ईरान परमाणु बम बनाएगा, तो हम भी जल्द से जल्द उसका अनुसरण करेंगे।
क्राउन प्रिंस सलमान ने यह वक्तव्य सीबीसी टीवी चैनल पर बृहस्पतिवार को को-होस्ट नोह ओ डोनेल को दिए गए साक्षात्कार के दौरान दिया। अपने साक्षात्कार में क्राउन प्रिंस सलमान ने ईरान के सर्वोच्च नेता आयतोल्ला अली खामनेई की तुलना भी एडोल्फ हिटलर से की है। अपनी अमेरिका यात्रा से पहले प्रिंस ने खामनेई विस्तार चाहते हैं।
वह पश्चिम एशिया में अपना वैसा ही प्रोजेक्ट तैयार करना चाहते हैं, जैसा विस्तार उस समय हिटलर करना चाहता था। दुनिया और यूरोप के बहुत से देशों को हिटलर के खतरनाक होने का अहसास तब तक नहीं हुआ था, जब तक वह सब कुछ घटित नहीं हो गया। मैं नहीं चाहता कि पश्चिम एशिया में वैसा कुछ हो।