फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंडी से होगा नुकसान पर 'फायदे' भी

Wed, 31 Oct 2012 12:21 AM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरीका में कुछ विश्लेषकों का मानना है कि पूर्वी तट पर आए तूफान सैंडी के कारण 10 अरब से 20 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है। लेकिन इस तरह के तूफ़ान का पूरा आर्थिक असर इससे कहीं ज्यादा भी हो सकता है।
विज्ञापन


येल यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर विलियम नौर्डहॉस कहते हैं, "अमरीका में इस तरह के नुकसानों को बीमा की राशि से मापा जाता है। जितना बीमा राशि का नुकसान होता है उसे ये मानते हुए दोगुना कर दिया जाता है कि कम से कम आधी कीमत का बीमा कराया गया होगा।"

लेकिन प्रोफेसर कहते हैं कि इसमें कई चीज़ें छूट जाती हैं। प्रोफेसर विलियम नौर्डहॉस कहते हैं, "काम रुकने से हुआ नुकसान, खिड़की दरवाज़ों पर टेप लगाने में ज़ाया हुआ वक्त, या फिर स्कूल-कॉलेजों में क्लास नहीं होने से हुआ नुकसान नहीं गिना जाता है।"
विज्ञापन


इसके अलावा व्यवसायों को भी काम बंद होने से या रूकने से काफी नुकसान होता है।

फ़ायदा भी
लेकिन बड़े तूफानों से सिर्फ हानि ही नहीं होती है बल्कि फायदा भी पंहुचता है। वर्ष 2005 में फ्लोरिडा में आए चक्रवाती तूफ़ान इवान की वजह से लगभग 14 अरब डॉलर की क्षति हुई थी। लेकिन इसके साथ ही आने वाले सालों में खुदरा बिक्री में 25-30 प्रतिशत की वृद्धि भी हुई थी।

ऐसा क्यों हुआ इस पर पश्चिमी फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रिक हार्पर समझाते हुए कहते हैं, "दरअसल तूफान की वजह से कई लोगों ने नए छत बनवाए, मजदूरों को काम मिला, लोग दूसरे शहरों में गए जिससे होटल के कमरें बुक हुए और लोगों ने घर-बार का सामान भी खूब खरीदा।"

इसके अलावा क्षतिग्रस्त हुए मकानों, सड़कों और पुलों को दोबारा बनाने में भी पैसा खर्च किया गया जिससे अर्थव्यवस्था में ज्यादा पैसा आया और आखिर में शराब की बिक्री भी इन दिनों काफी़ बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें