फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी पत्नी से तलाक लेंगे रूपर्ट मर्डोक!

विज्ञापन
विज्ञापन
मीडिया कंपनी न्यूज़ कॉरपोरेशन के मालिक़ रूपर्ट मर्डोक ने अपनी पत्नी वेंडी डेंग से तलाक लेने के लिए अर्ज़ी दाख़िल की है। इस बात की पुष्टि कंपनी द्वारा की गई है।
विज्ञापन


मर्डोक और वेंडी की शादी 1999 में हुई थी औऱ उनके दो बच्चे हैं। हॉलीवुड की ख़बरों से जुड़ी एक वेबसाइट के मुताबिक़ मर्डोक दंपति ने न्यूयॉर्क राज्य के सु्प्रीम कोर्ट में तलाक के लिए याचिका दाख़िल की है।

मर्डोक की पत्नी वेंडी साल 2011 में उस वक्त काफ़ी चर्चा में रही जब फ़ोन हैकिंग मसले पर सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने मर्डोक पर हमले की कोशिश की और वेंडी ने आगे बढ़कर उसे रोका।
विज्ञापन


82 वर्षीय मर्डोक की वेंडी से मुलाक़ात 1997 में हुई और उसके दो साल बाद दोनों ने शादी कर ली। चीनी मूल की वेंडी डेंग मर्डोक की तीसरी पत्नी हैं।

रिश्ते में दरार

न्यूयॉर्क टाइम्स की मीडिया रिपोर्टर एमी चोज़िक ने ट्वीट करके बताया है कि तलाक के लिए दी गई अर्ज़ी में कहा गया है कि उनकी शादी के रिश्ते में ऐसी दरार आ गई है जिसे भरा नहीं जा सकता।

ग़ौरतलब है कि अपने पिछले तलाक के वक्त मर्डोक को 1.7 बिलियन डॉलर की भारी क़ीमत चुकानी पड़ी थी। वेंडी और रूपर्ट के बीच विवाह पूर्व समझौता है औऱ दोनों बच्चों के नाम शेयर भी रखे गए हैं।

44 वर्षीय डेंग उम्र में रूपर्ट से 38 साल छोटी हैं। उन्होने येल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। बाद में मर्डोक के स्टार टीवी में उन्हें हॉन्ग कॉन्ग में नौकरी मिली औऱ यहीं उनकी मुलाक़ात इस मीडिया मुगल से भी हुई।
विज्ञापन


वेंडी डेंग मर्डोक के मीडिया बिज़नेस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें