फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाइल बटन दबने की अफवाह से अमेरिका में हड़कंप, एक ट्वीट से डरे लोग

Sun, 14 Jan 2018 11:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंग्टन
विज्ञापन
america, missile
विज्ञापन

नॉर्थ कोरिया से अमेरिका का बढ़ता तनाव विश्व के लिए एक खतरा तो है ही, जिसके चलते ना सिर्फ अमेरिका बल्कि भारत समेत दूसरे देश भी चिंतित हैं। इसी बीच एक गलत सूचना ने अमेरिका के हवाई शहर के लोगों को डरा दिया। अमेरिका के हवाई शहर में मोबाइल पर आने वाले एक इमरजेंसी अलर्ट ने लोगों को बेचैन कर दिया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से हड़कंप मच गया, इसमें लिखा था कि गलती से एक मिसाइल बटन दब गया है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

america
सोशल मीडिया पर इस सूचना पर बाद में ये खुलासा किया गया कि लोगों को डरने की कोई जरूरत नहीं है, दरअसल ऐसा कुछ नहीं है। इससे पहले इस पोस्ट पर प्रशासन की सफाई तक लोगों में काफी डर देखा गया। सोशल मीडिया पर ही लोगों की बेचैनी साफ दिखाई दी। हवाई इमरजेंसी प्रबंधन एजेंसी की माफी से पहले लोगों की जिंदगी ही रुक सी गई थी। ट्विटर से इस गलत पोस्ट की तस्वीर भी ली गई और दूसरे प्लेटफॉर्म पर इसे नागरिकों ने पोस्ट कर दिया। 

देखते-देखते घंटे भर में लोग इस पर बात करने लगे और ये गलत ट्वीट इतना वायरल हो गया कि हवाई शहर में लोगों को डर लगने लगा। अमेरिकी सेना के प्रवक्ता डेविड बेनहॉम ने सफाई देकर इस खबर के झूठे होने की पुष्टि की। जिसके बाद लोगों की जान में जान आई और लोग घर से बाहर आए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें