फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रही रोबो कॉल और उनसे होने वाले घोटाले, यूं लालच के जाल में फंसाते हैं आपको

Tue, 08 May 2018 06:26 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज नेटवर्क, वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल पर बार-बार आने वाली पहले से रिकार्ड और रोबो कॉल से आप ही नहीं परेशान हैं। दुनिया भर में रोबो कॉल और उससे होने वाली धोखाधड़ी तेजी से बढ़ रही है। यूमेल के मुताबिक इस साल अप्रैल में अमेरिका में उपभोक्ताओं के पास 3.4 अरब रोबो कॉल आईं। 
विज्ञापन


यह पिछले साल इसी वक्त की तुलना में आई कुल कॉल से 90 करोड़ कॉल ज्यादा है। अमेरिकी संसद में पिछले दो हफ्तों में इस समस्या पर काफी चर्चा हुई है। फेडरल  रेगुलेटर्स ने नवंबर में फोन कंपनियों को चेतावनी भी थी। ताकि कुछ रोबो कॉल बंद की जा सके। 

बढ़ रही धोखाधड़ी
हाल में न्यूयॉर्क के अटार्नी जनरल इरिक टी एस ने अमेरिकी चीनी नागरिकों को चेतावनी दी थी कि एक योजना के नाम पर रोबो कॉल के जरिये चीन के लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं। इससे 21 प्रवासी चीनी नागरिकों के 16 करोड़ रुपये डूब गए।
विज्ञापन


फर्जी कॉल रोकने की हो रही कोशिश
अमेरिकी अधिकारी और दूरसंचार कंपनियां मिलकर काम कर रही हैं ताकि कॉल करने वाले लोगों की पहचान हो सके। इससे रोबो कॉल के जरिये धोखाधड़ी करने वालों का पर्दाफाश होगा। रोबो कॉलर उपभोक्ताओं को स्थानीय नंबरों से फोन करते हैं, जिससे फोन पिक होने की संभावना बढ़ जाती है।  

यूं लालच के जाल में फंसाते हैं रोबो कॉलर
शून्य ब्याज दर, क्रेडिट कार्ड, छात्र लोन, बिजनेस लोन, मुफ्त यात्रा पैकेज, प्री एप्रूव्ड लोन, घरेलू सुरक्षा और जानकारियां मांग कर पैसे बचाने का ऑफर देना। 

शिकायतों की बढ़ती संख्या
साल            रोबो कॉलर    (लाख में)        लाइवर कॉलर (लाख में)
विज्ञापन

2013            22            15
2014        17        14
2015        21        14
2016            34        19
2017            45            26
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें