फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत पर अमेरिका की नीति का खुलासा करेंगे टिलरसन

Wed, 18 Oct 2017 09:39 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी विदेशमंत्री रेक्स टिलरसन बुधवार को भारत पर अमेरिकी नीति का खुलासा करेंगे। भारत के वित्त मंत्री अरुण जेटली के एक सप्ताह का अमेरिकी दौरा खत्म होने के दो दिन बाद टिलरसन अपना भाषण देंगे।
विज्ञापन


एक बयान में कहा गया है कि टिलरसन ‘डिफाइनिंग आवर रिलेशनशिप विद इंडिया फॉर द नेक्स्ट सेंचुरी’ विषय पर सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (सीएसआईएस) में भाषण देंगे। विदेश मंत्री का पद संभालने के बाद टिलरसन भारत पर पहली बार अमेरिका का रुख स्पष्ट करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एशिया दौरे से पहले टिलरसन के भाषण को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

पढ़ें: सऊदी पहुंचे ट्रंप ने जब किया तलवार के साथ डांस

अमेरिकी विदेश मंत्री पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से इतर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ मुलाकात कर चुके हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर अपनी प्रतिबद्धता जता चुके हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली अमेरिकी मंत्रियों के साथ बातचीत में एच1बी वीजा समेत भारत की प्रमुख चिंताओं को उठा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें